उत्तर प्रदेश

कंपोजिट विद्यालय रानीगंज नित्य अर्जित करता उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियां

बलिया-बैरिया। शिक्षा क्षेत्र बैरिया स्थित कंपोजिट विद्यालय रानीगंज बाजार ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धियों से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस बार विद्यालय के आठ प्रतिभाशाली छात्रों ने अटल आवसीय विद्यालय, राष्ट्रीय छात्र वृति परीक्षा व आश्रम पद्यति विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शुकदेव पाण्डेय ने बताया कि विद्यालय के कक्षा पांचवी की छात्रा नैन्सी गुप्ता का चयन अटल आवासीय विद्यालय आजमगढ़ के लिए हुआ है जबकि इसके पूर्व विद्यालय के चार छात्रों का राष्ट्रीय छात्र वृति परीक्षा तीन बच्चों का आश्रम पद्यति विद्यालय के लिए चयन हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारी बैरिया पंकज कुमार मिश्र ने नैन्सी के सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विद्यालय में बच्चों की सफलता के लिए, एक सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल बनाना, सार्थक लक्ष्य निर्धारित करना, और बच्चों को विषय वस्तु के प्रति रुचि पैदा करना महत्वपूर्ण है।इसमें कंपोजिट विद्यालय रानीगंज सफल हो रहा है।उन्होंने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय गरीब तबके के मेधावी छात्रों के लिए वरदान साबित हो रहा है।जिसमे चयनित बच्चों को इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई निःशुल्क आवासीय ब्यवस्था के साथ मिलती है।

Back to top button
error: Content is protected !!