A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

*अंतिम सोमवारी को लेकर उपायुक्त ने की अधिकारियों के साथ बैठक, दिए आवश्यक निर्देश…*

*अंतिम सोमवारी को लेकर उपायुक्त ने की अधिकारियों के साथ बैठक, दिए आवश्यक निर्देश...*

IMG 20250803 WA0250 1 IMG 20250803 WA0254 IMG 20250803 WA0252 IMG 20250803 WA0253 IMG 20250803 WA0286 IMG 20250803 WA0284

 

श्रावणी मेला 2025 की अंतिम सोमवारी के अवसर पर बासुकीनाथ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है इसे ध्यान में रखते हुए उपायुक्त द्वारा अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण ब्रीफिंग सत्र आयोजित किया गया। इस बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम जलार्पण व्यवस्था को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो। उन्होंने पेयजल, साफ-सफाई, मेडिकल सुविधा, विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, रूट लाइन प्रबंधन को विशेष प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अंतिम सोमवारी को मेला क्षेत्र में 24×7 निगरानी रखी जाए। सभी संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे तथा कंट्रोल रूम की सतत सक्रियता को लेकर भी निर्देश दिए गए।

 

Back to top button
error: Content is protected !!