उत्तर प्रदेशबस्ती

ग्राम पंचायत गुलौरा में विकास के नाम पर सिर्फ कागजों में हुआ काम, धरातल पर सब सन्नाटा

44 मजदूरों के नाम पर फर्जी मस्टरोल तैयार कर डकारा गया गरीबों का हक

बनकटी – बस्ती।। (अजीत मिश्रा खोजी)

।। गुलौरा प्रधान पर बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल की ऐसी मेहरबानी कि भ्रष्टाचार खुलकर नाच रहा है।।

विभागीय मिलीभगत से चल रहा घोटाले का खेल, कोई पूछने वाला नहीं।प्रधान के कारनामों पर आंख मूंदे बैठे हैं बनकटी के जिम्मेदार अफसर।फर्जी हस्ताक्षर और जाली हाजिरी से भरा मस्टरोल उजागर।गरीबों की रोज़ी-रोटी पर मारा गया डाका, प्रशासन मूकदर्शक।बनकटी ब्लॉक में भ्रष्टाचार का ये चेहरा बन चुका है चर्चा का विषय।

गुलौरा प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। 44 मजदूरों के नाम पर फर्जी मस्टरोल तैयार कर गरीबों का हक डकारा गया है। ग्राम विकास के नाम पर सिर्फ कागजों में काम दिखाया गया है, धरातल पर कुछ नहीं है। गरीबों की मेहनत की कमाई अफसरों और प्रधान की जेब में जा रही है।

विभागीय मिलीभगत से घोटाले का खेल चल रहा है, कोई पूछने वाला नहीं है। गांव के मजदूर भुगतान के लिए दर-दर भटक रहे हैं। प्रधान के कारनामों पर बनकटी के जिम्मेदार अफसर आंख मूंदे बैठे हैं। फर्जी हस्ताक्षर और जाली हाजिरी से भरा मस्टरोल उजागर हुआ है। गरीबों की रोजी-रोटी पर डाका मारा गया है, प्रशासन मूकदर्शक है।

बनकटी ब्लॉक में भ्रष्टाचार का यह चेहरा चर्चा का विषय बन चुका है। सवाल उठता है कि आखिर कब प्रशासन जागेगा और मजदूरों को उनका हक मिलेगा?

Back to top button
error: Content is protected !!