A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

सनातन संस्कृति में सदैव से रहा है वृक्षों का महत्व – अरूण कुमार सिंह

गडहनी भोजपुर प्रखण्ड क्षेत्र के बाल कृष्ण प्लस टु विद्यालय दुलारपुर के प्रांगण मे प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह के द्वारा पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण युग धर्म है एवं पौधारोपण सबसे बड़ी पूजा।भारतीय संस्कृति में सदैव से प्रकृति पूजन की महता रही है। भगवान विष्णु को तुलसी दल प्रिय है वहीं भगवान शिव को बिल्वपत्र भाता है तथा पिपल में भगवान ब्रह्म का स्थान बताकर हमेशा से प्रकृति पूजन व पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजगता दिखाया गया है। आमतौर पर वृक्ष की तुलना संतान से की जाती है। छोटी सी बीज सूर्य किरणों से उर्जा लेकर विशाल वृक्ष का रूप लेता है और मानव जाति को विभिन्न रूपों में अपनी सेवाएं प्रदान करता है।वहीं उन्होंने कहा कि जहां श्वांस हम पेड़ से लेते हैं वहीं वर्षा का कारण भी पेड़ बनता है। पेड़ दवाई, जलावन, इमारती लकड़ियां, फर्नीचर बनाने आदि के काम आता है। पेड़ हमें फल और शीतल छाया भी देता है। पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधे लगाना जरूरी है। उन्होंने पौधे लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील किया।पौधरोपण कार्यक्रम शिक्षिका गीता कुमारी, विन्दु सिंह, ज्योति कुमारी, राशिका राज शिक्षक दिप्तांश भास्कर सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक शिक्षकेतर कर्मी एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!