

दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे पर हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत खसिया गांव के समीप एक महिला सुबह अपने घर के बाहर झाड़ू लगाते समय फॉर्च्यूनर गाड़ी की चपेट में आने से महिला की इलाज के दौरान मौत हो जाने की घटना प्रकाश में आई है | मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह 5:00 बजे के करीब सुनीता देवी (44) अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी तभी अचानक दुमका की ओर से तेज़ रफ़्तार से आ रही फार्च्यूनर कार (BR06TC0184) जिसके चालक एवं मालिक धनंजय कुमार सिंह कार चला रहे थे और कार में कुल 4 व्यक्ति सवार थे | उन चार व्यक्तियों में से पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के भाई भी मौजूद थे | जो भगलपुर की ओर जा रही थी | गाड़ी इतनी तेज रफ्तार में थी कि रोड के दुसरे किनारे पे रखे सीमल के पेड़ के कटे तने से जा टकराई और महिला को रौंदते हुए खेत मे चली गई | महिला के साथ टक्कर होते ही महिला काफी दूर जा गिरी और कार सडक किनारे रखे बाँस के ढेर से जा टकराई ओर कार वहीं रुक गयी | घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गयी | आनन फानन मे महिला के परिजन महिला को प्राथमिक उपचार के लिए फूलों झानो मेडिकल कॉलेज दुमका ले जाया गया | जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर महिला को डीएमसीएच हॉस्पिटल धनबाद रेफर कर दिया | घटना को देख ग्रामीण आक्रोशित होकर दुमका भागलपुर मुख्य पथ को सुबह 5:00 से 9:00 तक जाम रखा | घटना की जानकारी मिलते ही हँसडीहा थाना प्रभारी प्रकाश कुमार सिंह ने अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को काफ़ी समझाने बुझाने के बाद जाम मुक्त कराया गया | धनबाद पहुँचने के क्रम में महिला की मृत्यु हो गयी | मृत्यु होने की खबर मिलते ही ग्रामीण पुनः आक्रोशित होकर दुमका- भागलपुर मुख्य मार्ग को 12:00 से 2:15 तक रोड जाम कर रखा | मृतक की पहचान सुनीता देवी (44) जो खासिया गांव निवासी बताया जा रहा है | जरमुंडी एसडीपीओ अमित कुमार कच्छप, जरमुंडी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल, हँसडीहा प्रभाग इंस्पेक्टर विष्णु देव पासवान के नेतृत्व मे ग्रामीणों को काफी समझाने बुझाने के बाद प्रशासन की ओर से हर संभव मदद करने के आश्वासन पर ग्रामीण ने जाम मुक्त किया | मौके पर हंसडीहा थाना प्रभारी, रामगढ़ थाना प्रभारी, सरैयाहाट थाना प्रभारी अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और पड़ताल में जुड़ गई | सड़क जाम होने से लगभग 4 किलोमीटर गाड़ियों की लंबी कतारे लग गई | सड़क जाम होने से सफर कर रहे यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा |





