उत्तर प्रदेशबस्ती

बैंसिया कला ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का सनसनीखेज आरोप

बैंसिया कला ग्राम पंचायत में करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप!

 जिला के कुदरहा ब्लॉक अंतर्गत बैंसिया कला ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का सनसनीखेज आरोप सामने आया है!

ग्राम पंचायत के ही रामसेवक यादव ने बड़ा खुलासा करते हुए ग्राम प्रधान संजय पर बिना काम करवाए करोड़ों के सरकारी धन के दुरुपयोग का लगाया आरोप !

आरोप है कि वित्तीय वर्ष 2023–24 में ही लगभग 35 से 40 लाख रुपए के सरकारी धन पर लगाया चूना! अब बड़ा सवाल ये उठता है .. जब काम हुआ ही नहीं तो भुगतान कैसे? क्या ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत है इसमें?

बिना जमीनी जांच के कैसे पास हो गए लाखों के भुगतान?

ग्राम पंचायत बैंसिया कला के रामसेवक ने खोला मोर्चा… जिलाधिकारी को सौंपा शिकायती पत्र… की निष्पक्ष जांच की मांग!

क्या उजागर होगा भ्रष्टाचार का यह बड़ा खेल? अब देखना यह होगा कि जिलाधिकारी इस गंभीर शिकायत पर क्या कार्यवाही करते हैं!

क्या इस बड़े भ्रष्टाचार की परतें खुलेगी? और क्या ग्राम प्रधान और इसमें शामिल अन्य अधिकारियों पर गाज गिरेगी?

Back to top button
error: Content is protected !!