
महाराष्ट्र राज्य में महिला कर्मचारियों के लिए ‘जल्दी आओ जल्दी जाओ” की नीति
महिला कर्मचारियों के लिए 180 दिनों का मातृत्व अवकाश
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, बुधवार 11 मार्च 2026।
महाराष्ट्र==-:
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार जी ने कल मंगलवार 10 मार्च को विधान परिषद में अपना पहला भाषण दिया। अपने भाषण के दौरान बोलते हुए उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार जी ने राज्य की महिला कर्मचारियों के कार्यालय में “जल्दी आओ जल्दी जाओ” की नीति को पेश की । उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा जी ने स्व• अजित पवार जी के कार्यों का उल्लेख करते हुए बहुत भावुक भी हो गई। सुनेत्रा जी ने महाराष्ट्र राज्य की महिला कर्मचारियों के लिए जल्दी आओ जल्दी जाओ” की नीति को लागू की। महिला कर्मचारियों को अपने कार्यालय में आने के समय पर अक्सर भीड़ के कारण परेशानी होती है, इसी पर ध्यान देते हुए महाराष्ट्र राज्य सरकार ने महिला कर्मचारियों के लिए यह नीति लागू की है। महाराष्ट्र राज्य की महिला कर्मचारियों के लिए कार्यालय सुबह के समय 09:15 बजे खुलेगा , और शाम को जल्दी छुट्टी भी मिलेगा। इसके अलावा सुनेत्रा जी ने लाडली बहिण योजना , मातृत्व अवकाश तथा कई अन्य विषयों पर भी अपना वक्तव्य रखा। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा जी ने कहा कि चौथी महिला नीति को लागू किये जाने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन भी कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार शक्ति अधिनियम को शीघ्रता के साथ लागू करने पर भी जोर दे रही है। सुनेत्रा जी ने यह भी घोषणा की है कि राज्य की महिला कर्मचारियों को 180दिनों का मातृत्व अवकाश भी दिया जायेगा। सुनेत्रा जी ने कहा कि राज्य की आंगनबाड़ियों में पेयजल भी उपलब्ध करवाया जायेगा।












