उत्तर प्रदेशसोनभद्र

राष्टीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोलवा में चार दिवसीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता का भव्य आगाज़, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

पोलवा के खेल मैदान में खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ शुरू

महुली सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
विकास खंड दुद्धी क्षेत्र के राष्टीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोलवा के खेल मैदान पर गुरुवार को अंतर विद्यालय चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ भव्यता और उत्साह के साथ किया गया। आयोजन में आदर्श इंटरमीडिएट कालेज महुली, राष्टीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोलवा, मॉडर्न आईटीआई हिराचक एवं एम.एस. डिग्री कॉलेज पोलवा के छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश के साथ प्रतिभाग कर खेल मैदान को उत्सव स्थल में बदल दिया।IMG 20260416 183128    प्रातः 7 बजे आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि चेयरमैन मकसूद आलम, विशिष्ट अतिथि प्रबंधक महबूब आलम एवं डायरेक्टर मंसूर आलम ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद कक्षा 1 व 2 के नन्हें खिलाड़ियों की 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर खेलों की शुरुआत की गई।IMG 20260416 183217 मुख्य अतिथि मकसूद आलम ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार है, इससे अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है तथा ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। विशिष्ट अतिथि महबूब आलम ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है और खिलाड़ियों को हार-जीत से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। डायरेक्टर मंसूर आलम ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में संघर्ष करना सिखाते हैं और यही संघर्ष आगे चलकर सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।
प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। IMG 20260416 183230100 मीटर दौड़ कक्षा 1-2 में शिवाय (आदर्श महुली) प्रथम, अथर्व (राष्टीय) द्वितीय तथा लक्ष्य तृतीय रहे। कक्षा 3-5 में अनिकेत प्रथम, शिवांश गुप्ता द्वितीय एवं कृष राज पुरोहित तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में देव पुरोहित प्रथम, तेजबली द्वितीय एवं अंकुश तृतीय रहे। बालिका वर्ग कक्षा 3-5 में सविता (राष्टीय) प्रथम, रिया द्वितीय एवं अनुप्रिया तृतीय रहीं, जबकि जूनियर वर्ग में सुहानी प्रथम, अंशु (राष्टीय) द्वितीय एवं दिव्यांशु तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर बालिका वर्ग में अनामिका प्रथम, अक्षरा द्वितीय एवं आकृति (राष्टीय) तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ कक्षा 1-2 में वैदिक राज पुरोहित प्रथम, अर्जुन (राष्टीय) द्वितीय एवं शिवाय तृतीय रहे, वहीं कक्षा 3-5 में रेहान (राष्टीय) प्रथम, कृष राज पुरोहित द्वितीय एवं आरो तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका जूनियर वर्ग में राष्टीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोलवा प्रथम तथा आदर्श इंटरमीडिएट कालेज महुली द्वितीय रहा, जबकि बालक वर्ग में आदर्श इंटरमीडिएट कालेज महुली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और राष्टीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोलवा द्वितीय रहा।IMG 20260416 183149
आयोजन के दूसरे दिन 17 अप्रैल को जूनियर एवं सीनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़, खो-खो (बालक-बालिका), कैरम एवं लूडो प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें प्रतिभागियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में राकेश कुमार कन्नौजिया (प्रधानाचार्य, आदर्श इंटरमीडिएट कालेज महुली) एवं रविंद्र कुमार (राष्टीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोलवा) ने निष्पक्षता के साथ अपनी भूमिका निभाई।IMG 20260416 183202
इस अवसर पर कमलेश कुमार पासवान, तामरस पुरी, राकेश सिंह, आलोक कुमार, विकास कुमार, कृष्ण, दिव्य, शिरीन चक्रवर्ती, आशा, प्रतिमा, पूजा, प्रियांशी, रिंकी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता ने क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को नया मंच प्रदान करते हुए खेल संस्कृति को भी नई दिशा देने का कार्य किया है।

Back to top button
error: Content is protected !!