उत्तर प्रदेशइतवागोंडाबस्तीराम मंदिर अयोध्यालखनऊसिद्धार्थनगर 

पैकोलिया में गुंडाराज: ₹15 के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, हडही में दबंगों का तांडव!

खाकी का खौफ खत्म! पैकोलिया में सरेराह युवक को अधमरा कर भागे कार सवार दबंग, दहशत में बाजार।

अजीत मिश्रा (खोजी)

पैकोलिया में ‘खाकी’ को चुनौती: हडही शराब दुकान पर दबंगई का तांडव, युवक को मरणासन्न कर छोड़ा

ब्यूरो: बस्ती मंडल (उत्तर प्रदेश)

  • खाकी का खौफ खत्म! पैकोलिया में सरेराह युवक को अधमरा कर भागे कार सवार दबंग, दहशत में बाजार।
  • शराब सेल्समैन की मनमानी का विरोध पड़ा महंगा, चार पहिया वाहन से आए गुंडों ने युवक को बेरहमी से पीटा।
  •  हडही शराब दुकान पर खूनी संघर्ष; 10-12 हमलावरों ने मचाया उत्पात, पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल।
  • पैकोलिया में ‘मिर्जापुर’ स्टाइल दबंगई: ओवररेटिंग का विरोध करने पर मिली खून से सनी सजा!

बस्ती। जनपद के पैकोलिया थाना क्षेत्र में कानून का इकबाल खत्म होता नजर आ रहा है। हडही बाजार स्थित देशी शराब की दुकान पर बुधवार सुबह जो मंजर दिखा, उसने न केवल पुलिसिया गश्त के दावों की पोल खोल दी, बल्कि आम नागरिक की सुरक्षा पर भी बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। महज चंद रुपयों के विवाद में दबंगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी।

IMG 20260511 WA0414

लूट की छूट और विरोध पर ‘खूनी खेल’

घटनाक्रम के अनुसार, दौलतपुर गांव निवासी बबलू सुबह करीब 9:30 बजे हडही बाजार स्थित शराब की दुकान पर पहुंचा था। आरोप है कि सेल्समैन द्वारा ₹55 की शराब के लिए अवैध रूप से ₹70 वसूले जा रहे थे। जब पीड़ित ने इस ‘ओवररेटिंग’ और खुलेआम हो रही लूट का विरोध किया, तो उसे पहले भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं।

विवाद इतना बढ़ा कि देखते ही देखते वहां दबंगई का नंगा नाच शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि चार पहिया वाहन से पहुंचे 10-12 हमलावरों ने पीड़ित बबलू को घेर लिया और उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। बीच बाजार में हो रही इस मारपीट से दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।

दहशत में बाजार: क्या पुलिस का डर खत्म हो गया?

सरेराह हुई इस गुंडागर्दी ने साबित कर दिया है कि अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ पूरी तरह गायब हो चुका है। हमलावर वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए, जबकि घायल युवक लहूलुहान हालत में न्याय की गुहार लगाता रहा।

मुख्य बिंदु:

  • स्थान: हडही बाजार, पैकोलिया थाना क्षेत्र।
  • विवाद का कारण: ₹15 की एक्स्ट्रा वसूली (ओवररेटिंग)।
  • हमलावर: चार पहिया वाहन से आए करीब एक दर्जन अज्ञात दबंग।
  • वर्तमान स्थिति: पीड़ित ने थाने में दी लिखित तहरीर।

बड़ा सवाल: कार्रवाई होगी या फाइल दबेगी?

पीड़ित बबलू ने पैकोलिया थाने में तहरीर देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। अब देखना यह है कि बस्ती पुलिस इन सफेदपोश गुंडों और ओवररेटिंग करने वाले सिंडिकेट पर नकेल कसती है या फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?

क्षेत्र की जनता में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि दिनदहाड़े ऐसी घटनाएं होंगी, तो आम आदमी घर से निकलने में भी डरेगा। पैकोलिया पुलिस की साख अब दांव पर है।

Back to top button
error: Content is protected !!