प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 8,900 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित केरल में बहुउद्देशीय बंदरगाह ‘विझिनजाम इंटरनेशनल डीप वाटर मल्टीपर्पज सी पोर्ट’ को राष्ट्र को समर्पित किया.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 8,900 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित केरल में बहुउद्देशीय बंदरगाह ‘विझिनजाम इंटरनेशनल डीप वाटर मल्टीपर्पज सी पोर्ट’ को राष्ट्र को समर्पित किया.
इस दौरान मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी भी मौजूद रहे.
अदानी द्वारा बनाये पोर्ट के उद्घाटन पर PM मोदी ने केरल वामपंथी CM और शशि थरूर पर कटाक्ष करके पूरे INDI अलायन्स के मजे ले लिए. PM मोदी ने एक मंच से कहा – “यहां शशि थरूर बैठे हैं. कई लोगों की नींद हराम कर देगा.”
पीएम मोदी मंच पर कार्यक्रम के दौरान सिर्फ एक व्यक्ति से हाथ मिलाया और वो शशि थरूर थे. इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग चटखारे ले रहे हैं.
मल्टीपर्पज सी पोर्ट देश का पहला समर्पित कंटेनर ट्रांसशिपमेंट बंदरगाह है, जो विकसित भारत के एकीकृत दृष्टिकोण के तहत भारत के समुद्री क्षेत्र में हो रही परिवर्तनकारी प्रगति का प्रतिनिधित्व करता है.
रणनीतिक महत्व के विझिंजम बंदरगाह को प्रमुख प्राथमिकता वाली परियोजना के रूप में चुना गया है, जो वैश्विक व्यापार में भारत की स्थिति को मजबूत करने, लॉजिस्टिक्स दक्षता को बढ़ाने और कार्गो ट्रांसशिपमेंट के लिए विदेशी बंदरगाहों पर निर्भरता को कम करने में योगदान देगा.
लगभग बीस मीटर की इसकी प्राकृतिक गहराई और दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री व्यापार मार्गों में से एक के पास स्थित होने से वैश्विक समुद्री व्यापार में भारत की भूमिका और मजबूत होती है…