अन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

ग्राहकों की सुविधा के लिए नागपुर जीपीओ में वित्तीय सेवाएं शाम 07:30 बजे तक मिलेंगी

डाक विभाग ने जीपीओ मे वित्तीय सेवाओं के कार्य समय को विस्तारित किया है

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, बुधवार 11 मार्च 2026
नागपुर, महाराष्ट्र ==-:
पोस्ट ऑफिस के ग्राहकों की सुविधा को और अधिक बढ़ाने के उद्देश्य से और वित्तीय सेवाओं को ग्राहकों तक आसानी के साथ पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने नागपुर जीपीओ में वित्तीय सेवाओं के लिए कार्य समय को विस्तारित किया है। पोस्ट ऑफिस की नई व्यवस्था के अनुसार 09 मार्च 2026 से इसे प्रभावशाली भी कर दिया गया है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नागपुर जीपीओ के वित्तीय काउंटर अब सप्ताह के सभी कार्यदिवसों में शाम के 07:30 बजे तक खुले रहेंगे। पोस्ट ऑफिस के ग्राहक बचत बैंक से संबंधित सेवाए अब शाम के 07:30बजे तक ले सकते है, इनमे खातों में रूपय जमा करना, निकालना, आदि लेनदेन सहित अन्य डाक संबंधी सेवाओं का लाभ लिया जा सकेगा। पोस्ट ऑफिस की इस नई व्यवस्था से उन लोगों को अधिक लाभ मिलेगा जो कि अपने कार्यों के कारण सही समय पर डाकघर नहीं पहुंच पाते रहें हैं। पोस्ट ऑफिस की इस नई व्यवस्था का उद्घाटन नागपुर क्षेत्र के डाक सेवाओं के निदेशक डाॅ• सुधीर जाखेरे के द्वारा किया गया, इस अवसर पर उन्होनें कहा कि भारतीय डाक विभाग का उद्देश्य सदैव नागरिकों अच्छी सेवाएं उपलब्ध करवाना रहा है और इसी दिशा में यह पहल भी की गई है। इससे अधिक से अधिक लोग डाक विभाग की सेवाओं का लाभ उठा सकेगे।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!