
कर्मा पूजा धूमधाम से मनाई गई
रांची,प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी न्यू युवा कर्मा पूजा समिति,मधुकम रूगड़ीगढ़ा,रांची के तत्वावधान मे कर्मा पूजा महोत्सव मधुकम रूगड़ीगढ़ा मे धूम धाम से पूजा अर्चना एवं नृत्य गान के साथ संपन्न हुआ।
रांची,प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी न्यू युवा कर्मा पूजा समिति,मधुकम रूगड़ीगढ़ा,रांची के तत्वावधान मे कर्मा पूजा महोत्सव मधुकम रूगड़ीगढ़ा मे धूम धाम से पूजा अर्चना एवं नृत्य गान के साथ संपन्न हुआ।
इस मौके पर मुख्यअतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद महुआ मांझी, श्री रामनवमी पूजा एवं दशहरा पूजा आयोजन कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी मुनचुन राय,छात्र ग्रुप के राष्ट्रीय संरक्षक सुमित कुमार संयोजक संतोष कुमार श्रेयांश, सुखदेव नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार सहित समाजसेवी, नंदकिशोर सिंह चंदेल,सुजीत सिंह,निशांत यादव आदि मौजूद थे।
पंडित जी ने विधि विधान से सभी बहनों को कर्मा पूजा कराई साथ ही पूजा की कथा भी सुनाई।
मौके पर राज्य सभा सांसद महुआ माजी ने कहा यह पर्व भाई बहन के अटूट स्नेह एवं सम्मान का पर्व है।यह पर्व आप सभी के जीवन में खुशियां लाए साथ ही आप सभी स्वस्थ एवं सुखी रहें।मुनचुन राय ने पूजा की शुभकामनाएं दी एवं कहा यह पर्व झारखंड के संस्कृति की पहचान है भाईचारे के साथ सभी लोगों को इस कर्मा पर्व को मनाना चाहिए।सुमित कुमार ने कहा यह पर्व समृद्ध संस्कृति एवं सभ्यता का प्रतीक है इस पर्व मे बहनें भाई के लंबी उम्र एवं उनकी उन्नति,तरक्की के लिए की प्रार्थना करती है बहनों को हमेशा सम्मान देनी चाहिए,अन्य अतिथियों ने कर्मा पूजा आयोजन कमिटी को पूजा की बधाई दी।पूजन कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरुप अध्यक्ष आकाश वर्मा,कार्यकारी अध्यक्ष सुमित कुमार,मीडिया प्रवक्ता शिव किशोर शर्मा सहित सूरज उरॉव,बल्लू कुमार,करण वर्मा,विकास उरांव,रोहित लोहरा,अनिल एक्का,पिंकी टोप्पो,सुनीता उरांव,पप्पू वर्मा आदि ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई,,,,,,आकाश वर्मा,अध्यक्ष हेल्पलाइन नंबर:6207862869











