खगडियादेशबिहार

खगड़िया के मथुरापुर में हुआ एनडीए कार्यकर्त्ता का सम्मलेन, शामिल हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल

2025 बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे एनडीए दल के नेता जिला-जिला घूम के कार्यकर्ता सम्मलेन कर रहे है. आज इसके चौथे चरण की शुरुआत हो रही है

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के कार्यकर्ता सम्मेलन के चौथे चरण की शुरुआत शनिवार को खगड़िया से हुई. एनडीए घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने खगड़िया के मथुरापुर मैदान में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेते हुए कार्यकर्ताओं को प्रदेश में 225 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कराने का संकल्प दिलाया और एकजुटता की ताकत का एहसास कराया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मथुरापुर मैदान में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब ही एनडीए की ताकत है. उन्होंने कहा कि तीन चरणों के दौरान प्रदेश के करीब आधे जिलों में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जा चुका है. जिन-जिन जिलों में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुए हैं, वे सभी अभूतपूर्व सफलता हासिल कर चुके हैं. इन सम्मेलनों ने कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाया है और यह साफ कर दिया है कि घटक दलों के बीच की दीवारें अब गौण हो चुकी हैं. एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के अलावा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने संयुक्त रूप से भाग लिया.

Back to top button
error: Content is protected !!