A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिनागपुरमहाराष्ट्र

महाराष्ट्र मे किसानों को विशेष पहचान क्रमांक दिया जा रहा है।

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: महाराष्ट्र राज्य के किसान भाईयों को कृषि विभाग की ओर से एक विशेष पहचान क्रमांक दिया जा रहा है। 15 अप्रैल 2025 से कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए यह पहचान क्रमांक राज्य के सभी किसान भाईयों के लिए अनिवार्य रहेगा। शुक्रवार 11 अप्रैल को महाराष्ट्र के कृषि विभाग ने इस विषय मे शासन का आदेश भी जारी कर दिया है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार सभी किसान भाईयों को ग्राम कृषि विकास समिति सीएससी तथा क्षेत्रीय कार्यालयों की सहायता से संबंधित कृषि पोर्टल पर इसके लिए पंजीयन करवाना होगा। कृषि आयुक्त सूरज मांढरे जी को सभी संबंधित पोर्टल बेवसाइट और आनलाईन प्रणाली पर आवश्यक सुधार करने को कहा गया है। जिससे किसानों को सरकारी योजनाओं के लाभ लेने के लिए विशेष पहचान क्रमांक से लाभ दिया जायेगा। कृषि क्षेत्र मे डिजिटल सेवाओं को ईस्तेमाल करने और योजनाओं को और अधिक गति प्रदान करने के लिए एग्री स्टैक योजना लागू की गई है। इस योजाना अंतर्गत किसानों और उनके खेतों का आधार संलग्न फसलों की जानकारी खेतों का जिओ रेफरेंस लैंड पार्सल की जानकारी इकत्रित किया जा रहा है।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!