अन्य खबरेगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशधनबादबोकारोमनोरंजनराजनीतिरामगढ़सरायकेला

भाजपा सांसद के बयान के खिलाफ झामुमो का विरोध प्रदर्शन 30 को

गढ़वा : भाजपा सांसद द्वारा लोकसभा में झारखंड राज्य के अभिन्न अंग संथाल परगना प्रमंडल, बिहार एवं पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर यूनियन टेरिटरी बनाने के सम्बन्ध में दिए गए बयान का झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कड़ी निन्दा की

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा  से: भाजपा सांसद द्वारा लोकसभा में झारखंड राज्य के अभिन्न अंग संथाल परगना प्रमंडल, बिहार एवं पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर यूनियन टेरिटरी बनाने के सम्बन्ध में दिए गए बयान का झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कड़ी निन्दा की हैIMG 20240716 WA0072 2

इस संबंध में झामुमो जिला सचिव मनोज ठाकुर ने कहा कि यह बयान झारखंड एवं झारखंडी विरोधी मानसिकता का परिचायक है। इसके विरोध में 30 जुलाई को गढ़वा जिला झामुमो विरोध प्रदर्शन करेगा। 30 को दोपहर साढ़े ग्यारह बजे टाउन हॉल से विरोध प्रदर्शन करते हुए समाहरणालय पहुंच कर डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा सचिव श्री ठाकुर ने पार्टी के सभी पदाधिकारी, वर्ग संगठन के सभी पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, सचिव को ससमय इस कार्यक्रम में शामिल हो कर कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!