
पटियाला,27 /जून 2025। (रिपोर्ट संजय शर्मा ) पटियाला निगम सफाई सेवको की संयुक्त संघर्ष कमेटी और निगम कमिश्नर के साथ हुई बैठक के बाद सफाई सेवको, और कांट्रेक्ट कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। हड़ताल खत्म होने के बाद वह अपने काम पर लौटे हैं। कर्मचारियों ने पटियाला शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। सफाई सेवक पिछले लगभग दो हफ्ते से काम छोड़ हड़ताल पर चल रहे थे। हड़ताल पर होने के कारण शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग चुके थे। नगर निगम की साझी संघर्ष कमेटी और निगम कमिश्नर और मेयर के साथ मीटिंग में इस बात पर सहमती हुई कि अगर कर्मचारी की मृत्यु होती है तो उसके परिवार के मेंबर को नोकरी दी जाएगी और सेंटरों पर काम करने वाले कर्मचारियों का वेतन सफाई सेवको के वेतन के बराबर किया जाएगा। यदि मांगों को मानने में देरी हुई तो नगर निगम की साझी संघर्ष कमेटी फिर से संघर्ष का रास्ता बनाएगी।